अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनरल मोटर्स (जीएम) को सात उत्पादक संयंत्रों को बंद करने के फैसले पर फटकार लगाई है। इन सात संयंत्रों में से चार अमेरिका में हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने जीएम के सात असेंबली और उत्पादन संयंत्रों के बंद होने के फैसले की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ मैरी बैरा से बात की।ट्रंप ने कहा कि कंपनी के इस कदम से अमेरिका और कनाडा में लगभग 14,500 कामगार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। ट्रंप ने कहा, ‘मैं अपने रुख पर दृढ़ था।
मैंने उनसे बात की और कहा कि आप जानते हैं कि इस देश ने जनरल मोटर्स के लिए बहुत कुछ किया है।’ ट्रंप ने 2008 के मंदी के बाद कंपनी को संघीय बेलआउट पैकेज दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका ने जनरल मोटर्स को बचाया और इसके बदले में ओहायो से कंपनी का जाना सही नहीं है। जीएम ने सोमवार को कहा था कि वह ओशावा, ओंटारियो में उत्पादन और असेंबली संयंत्रों को बंद करेगा। इसके साथ ही उत्तरी अमेरकिा के बाहर भी दो इकाइयों को बंद करेगा। हालांकि, अभी इन दो इकाइयों की पहचान नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App




