अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महामारी पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस बीच ट्रम्प ने एक बार फिर नए सिरे से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर हमला बोलते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ की फंडिंग पर अमेरिका पुन: विचार करेगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को डेली प्रेस ब्रिफेंग के दौरान दावा कर कहा कि डब्ल्यूएचओ महामारी से गलत तरीके से निपटा, उसे अपनी प्राथमिकताएं सही रखनी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रम्प ने कहा कि “एजेंसी को फंडिंग जारी रहनी चाहिए या नहीं, इस पर अमेरिका अध्ययन कर पुनर्विचार करेगा।” वैश्विक निकाय द्वारा चीन का गलत तरीके से पक्ष लिया गया इस बात पर जोर देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को चाहिए था कि हर किसी के साथ समान और सही व्यवहार करे, लेकिन ऐसा लगा नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति और डब्ल्यूएचओ के बीच पक्षपात को लेकर बयानबाजी जारी हैं।
Coronavirus : अमेरिका में मरने वालों की संख्या 14000 के पार, 11 भारतीयों के मौत की पुष्टि
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस एडहोम घेब्येयियस ने बुधवार को डब्ल्यूएचओ के काम का बचाव कर कहा कि कोविड-19 का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और इसे समाप्त करने की जरूरत है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रशासन विश्व स्वास्थ्य संगठन के संबंध में हमारी निधि (फंडिंग) का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है। संगठनों को काम करना होगा। जिस मकसद के लिए उन्हें बनाया गया है, उन्हें वह परिणाम देने होंगे।


Download Android App
Download iOS App



