अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के ऑर्डर की आपूर्ति करने की मंजूरी नहीं देता है तो हमें बड़ी हैरानी होगी,अगर ऐसा नहीं होता है तब भी कोई बात नहीं। अगर भारत मंजूरी देते हैं तो हम इसकी सराहना करेंगे।
ट्रंप ने कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा आपूर्ति के संबंध में “मैंने रविवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्होंने हमारी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के सप्लाई को अनुमति दे दी है जिसकी हम सराहना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई नहीं भी करते हैं तो कोई बात नहीं। लेकिन हम इस पर जवाबी कार्रवाई करेंगे। आखिर हम इसका जवाब क्यों नहीं देंगे।”
बता दें कि अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा भेजने का अनुरोध किया है।
कोरोना पीड़ित ब्रिटिश PM जॉनसन ICU में किए गए शिफ्ट, ट्रम्प ने जताया दुःख
जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि “हम जितनी मदद कर पाएंगे उतनी करेंगे।” ट्रम्प के अनुरोध पर भारत ने कहा कि एक जिम्मेदार देश होने के नाते हम जितनी मदद कर पाएंगे उतनी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम भारत के 1.30 अरब आबादी को कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षित करने के बाद ही रोगनिरोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति करेंगे।


Download Android App
Download iOS App


