वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में अपनी एशिया यात्रा के दौरान चीन, जापान और दक्षिण कोरिया सहित अन्य देशों का दौरा करेंगे।राष्ट्रपति के विशेष विमान एयर फोर्स वन में अपने साथ फ्लोरिडा जा रहे पत्रकारों से ट्रंप ने कहा, यह दस दिनों का व्यस्त कार्यक्रम होगा।ट्रंप ने इस साल अपनी एशिया यात्रा के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये यह बात कही।उन्होंने कहा, शायद (चीन) जारूंगा।
मुझे (चीनी) राष्ट्रपति ने आमंत्रित किया था। हम शायद नवंबर में कुछ समय के लिए एक समूह के रूप में वहां जाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या वह फिलीपीन या वियतनाम का दौरा करेंगे या नहीं। ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके संबंध अच्छे हैं।राष्ट्रपति ने कहा, चीन और चीन के राष्ट्रपति के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।
हम अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। जाहिर है, यह नहीं बता सकता कि किस चीज पर काम क्या काम कर रहे हैं लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि इस देश के लोग बहुत, बहुत ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसके लिए बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं। हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। जैसा हमने कहा, हम वस्तुत: अब इसी पर काम कर रहे हैं और आप देखेंगे कि हम क्या करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



