अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार कैमरे के सामने मास्क पहने हुए नजर आए। वह वाशिंगटन डी.सी. के पास एक सैन्य अस्पताल में दौरा करने गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने शनिवार को मैरीलैंड के बेथेस्दा में वाल्टर रीड नेशनल मिल्रिटी मेडिकल सेंटर की यात्रा करने से पहले संवाददाताओं से कहा था, “मैं शायद मास्क लगाऊंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मास्क पहनना बहुत अच्छी बात है। मैं कभी भी मास्क के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मेरा मानना है कि उसके लिए सही समय और जगह हो।” अपने अच्छे स्वास्थ्य और कोरोनावायरस की लगातार निगेटिव आईं रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्रंप महामारी फैलने के बाद से ही मास्क पहनने से इंकार करते रहे हैं। यहां तक कि रिपब्लिकन सांसदों ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने की सलाह दे चुके हैं ताकि कोरोना के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके।
ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में शनिवार को मामलों की संख्या ने चौंकाने वाला रिकॉर्ड दर्ज किया। यहां एक दिन में 71,389 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, यहां शनिवार शनिवार दोपहर तक 32.4 लाख मामले और 1.34 लाख मौतें दर्ज हो चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App


