वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस में रूसी विदेश मंत्री से मिल सकते हैं। यह बात योजना से अवगत एक अमेरिकी अधिकारी ने कही। उन्होंने कहा कि रूस के साथ यह अमेरिकी नेता की उच्चतम स्तर की मुलाकात होगी।
इससे यह भी संकेत मिलेगा कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधरे हैं जिन्हें ट्रंप ने हाल में ”अब तक के सबसे निचले स्तर” पर बताया था।
अधिकारी ने कहा कि दिन में इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के साथ हुई रूसी पक्ष की बैठकों के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव के साथ ट्रंप की यह बातचीत होगी।
ये बातें अधिकारी और अन्य व्यक्तियों ने कहीं जो मामले पर सार्वजनिक रूप से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उन्होंने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बात की। व्हाइट हाउस ने इस बारे में पुष्टि किए जाने के आग्रह को खारिज कर दिया।
– एपी


Download Android App
Download iOS App


