वॉशिंगटन : डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन मानवाधिकारों के क्षेत्र में प्रगति के लिए क्यूबा पर दबाव बनायेगा। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी फ्रांसिस्को पालमेरी ने बताया ”व्हाइट हाउस एक व्यापक नीति की समीक्षा कर रहा है।”
उन्होंने कल कहा, ”मुझे संदेह है कि उनका प्रशासन क्यूबा में स्थिति को संभालने के लिए किस प्रकार से योजना बनाता है और क्यूबा पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीतियों के बीच गंभीर मतभेद सामने आएंगे।” ओबामा के समय में दशकों बाद क्यूबा के साथ राजनयिक संबध बहाल हुए थे।
जबकि रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप ने क्यूबा के लिए अपनी नीति के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। पालमेरी ने बताया कि अमेरिका अब मानवाधिकारों पर महत्वपूर्ण प्रगति चाहता है।
– एएफपी


Download Android App
Download iOS App



