ट्विटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।अमेरिका की न्यूज वेबसाइट द हिल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। ट्रम्प ने चुनावी धोखाधड़ी तथा हाल ही में टेक्सास मुकदमे के बार में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किया, जिसे पर ट्विटर रेड चिह्न शो कर दिया।

इसके साथ ही ट्विटर ने ट्रम्प के चुनाव से संबंधित ट्वीट को रिट्वीट करने वाले यूजर्स पर भी रोक लगा दी है। द हिल्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प के ट्वीट को पढ़ने या शेयर करने की कोशिश करने वाले यूजर्स को मैसेज लिखा आ रहा था कि ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने के कारण ऐसे ट्वीट को अन्य लोगों तक पहुंचने से रोकने की यह प्रक्रिया है।


Download Android App
Download iOS App



