UAE ने 2 भारतीयों की जान लेने वाले हूती आतंकी हमले पर UNSC से बैठक बुलाने का किया अनुरोध

Summary :

संयुक्त अरब अमीरात ने अबू धाबी में हुए हूती आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

संयुक्त अरब अमीरात ने अबू धाबी में हुए हूती आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। 
सोमवार को अबू धाबी हवाईअड्डे के पास हुए इस ड्रोन हमले में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक मारे गये थे जबकि छह अन्य घायल हो गये थे। 
यूएई ने UN  से बैठक बुलाने का किया अनुरोध  
यूएई ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद के जनवरी महीने के लिए अध्यक्ष नार्वे को सौंपे एक पत्र में 17 जनवरी को अबू धाबी में हुए हूती आतंकी हमले के विषय पर एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया। 

Shera Rajput