ब्रिटेन के सांसदों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के खिलाफ उस संसदीय जांच को मंजूरी दी है जो कि इसको लेकर है कि उन्होंने महामारी के दौरान गैर कानूनी जमावड़े में शामिल होकर कोरोना वायरस के चलते लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था या नहीं।
इसे विपक्षी लेबर पार्टी द्वारा हाउस ऑफ कॉमन्स में पेश किया गया था। इस पर मतदान नहीं हुआ लेकिन इसे पारित कर दिया गया। इस मंजूरी के बाद आरोपों की जांच संसद की ‘‘कमेटी आफ प्रिवलेजेस’’ करेगी और यह पता लगाएगी कि जॉनसन ने जानबूझ कर संसद को गुमराह किया था अथवा नहीं।
जॉनसन फिलहाल भारत की यात्रा पर हैं और उन्होंने कहा ‘‘ अगर विपक्ष इस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहता है और जुर्माने के बाद भी उस पर अधिक बात करना चाहता है तो ठीक है लेकिन वह उन चीजों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहते हैं जो देश के भविष्य के लिए अहम हैं।’’
यह कदम कंजरवेटिव पार्टी के प्रधानमंत्री पर अधिक दबाव डालेगा जिनकी सत्ता पर पकड़ इस दावे के चलते कमजोर हुई है कि उन्होंने अपने देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए नियमों की खुद ही धज्जियां उड़ाईं और फिर इसे स्वीकार भी नहीं किया।
विपक्षी लेबर पार्टी ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में मतदान का आह्वान किया था।
जॉनसन पर पिछले हफ्ते जून 2020 में अपने कार्यालय में अपने जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने


Download Android App
Download iOS App



