पूर्वी लंदन की मस्जिद के बाहर रमजान की नमाज के दौरान एक गोली दागने के बाद मस्जिद परिसर में ‘नकाबपोश’ बंदूकधारी के घुसने के बाद सशस्त्र पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच की। समाचार पत्र द ईवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इलफोर्ड में सेवन किंग्स मस्जिद के नमाजी गुरुवार को जब रात की नमाज अदा कर रहे थे तभी उन्होंने एक गोली चलने की आवाज सुनी। स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या जांच में पता चला कि हैंडगन से अलक्षित फायर किया गया।
किसी के घायल होने या मस्जिद की इमारत को कोई नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। वे इस घटना को ‘आतंकवाद से संबंधित’ नहीं मान रहे हैं। उस शख्स के बारे में बताया गया कि उसने चेहरा ढक रखा था और वह मस्जिद में घुसा लेकिन लेकिन रात 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) उसके द्वारा फायर किए जाने से पहले मस्जिद के अंदर मौजूद लोगों ने उसे खदेड़ दिया।
कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुस्लिम काउंसिल के प्रवक्ता द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक बयान में मस्जिद के इमाम मुफ्ती सुहैल ने कहा कि संदिग्ध के इरादे का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने लोगों से ‘अपुष्ट खबरों और अफवाहों को फैलाने से बचने के लिए’ कहा। लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि घटना में किसी के घायल नहीं होने से उन्होंने राहत महसूस किया।


Download Android App
Download iOS App



