राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक 50 वर्षीय महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि दो पटरियों के बीच में गिरने के कारण वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सकी। पुलिस प्रवक्ता अनिल मित्तल ने कहा कि घटना प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह 9.46 बजे हुई। महिला कमलेश जैन सीलमपुर के शांति मोहल्ला की निवासी हैं। मित्तल ने कहा, ‘उन्हें कोई बाहरी चोट नहीं आई है और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
मेट्रो स्टेशन में महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया
Summary :
जैन सीलमपुर के शांति मोहल्ला की निवासी हैं। मित्तल ने कहा, ‘उन्हें कोई बाहरी चोट नहीं आई है और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’


Download Android App
Download iOS App



