यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है. जेलेंस्की ने कहा है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर वार्ता के ये प्रयास असफल साबित हुए तो इसका परिणाम तीसरे विश्वयुद्ध के रूप में देखने को मिल सकता है।
जेलेंस्की पहले भी इस बात की चेतावनी दे चुके हैं
उन्होंने आगे कहा कि अगर इस युद्ध को रोकने का एक फीसदी मौका भी है तो मैं समझता हूं कि हमें यह कदम उठाने का साहस करना चाहिए। बता दें कि वोलोदिमिर जेलेंस्की पहले भी इस बात की चेतावनी दे चुके हैं कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष इसी तरह बढ़ता रहा तो पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ जाएगी और यह लड़ाई एक वैश्विक संघर्ष का रूप ले लेगी।
दोनों देशों के बीच यह युद्ध कब खत्म होगा, यह कहना को मुश्किल है, लेकिन इस युद्ध में रूस को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि 20 मार्च यानी आज तक 14700 रूसी सैनिक मारे गए हैं. इसके अलावा मंत्रालय ने कहा कि इस युद्ध में अब तक रूस के कई हथियार नष्ट हुए हैं.
रूस ने मारियुपो सेना के स्कूल पर की बमबारी
रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल के एक स्कूल पर बमबारी कर दी। इस स्कूल में लगभग 400 लोग शरण लिए हुए थे। दूसरी ओर रूसी हमले में रूस के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र को भी खासा नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार रविवार को रूस के सैनिक मारियुपोल शहर के काफी अंदर तक पहुंच गए हैं। जेलेंस्की ने इसको रूस का आंतकवाद करार दिया है।


Download Android App
Download iOS App



