यूक्रेन के कोषागार मंत्री जेनेट येलेन और वित्त मंत्री सेरही मार्चेंको बुधवार को जी20 की एक बैठक को उस वक्त छोड़ दियाजब रूस के प्रतिनिधि ने बैठक को संबोधित करना शुरू किया।
मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि कई देशों के वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी कमरे से बाहर चले गए। यह सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था।
अधिकारी ने बताया कि कुछ मंत्रियों ने और सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने अपने कैमरे उस वक्त बंद कर दिए, जब रूसी प्रतिनिधि ने बोलना शुरू किया। यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया था।


Download Android App
Download iOS App


