‘अल्ट्रा-शानदार इंटीरियर, मास्टर बेडरूम…’ , Trump को ये आलीशान Jet गिफ्ट करेगा Qatar!

Summary :

ट्रंप को कतर से मिलेगा भव्य जेट का तोहफा!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिडिल ईस्ट यात्रा के दौरान कतर के शाही परिवार से उन्हें एक आलीशान बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट मिलने की संभावना है। यह जेट अपने अल्ट्रा-शानदार इंटीरियर और मास्टर बेडरूम के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी कीमत लगभग 400 मिलियन डॉलर है। कतर के मीडिया अटैशे ने इस गिफ्ट की खबर को गलत बताया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अपनी सत्ता संभालने के बाद पहली बार मिडिल ईस्ट की यात्रा पर जा रहे हैं. इस दौरान वह पहले सऊदी अरब जाएंगे. इसके बाद वह कतर का दौरा करेंगे. ऐसे में ट्रंप को इस यात्रा के दौरान कतर के शाही परिवार से एक आलीशान बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट मिलने की संभावना है, जिसकी कीमत 400 मिलियन डॉलर के लगभग बताई जा रही है. वहीं ऐसी भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस जेट को आने वाले समय में राष्ट्रपति विमान की जगह दी जा सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप जनवरी 2029 तक कतर की तरफ से गिफ्ट दिए गए विमान का इस्तेमाल करेंगे, ये विमान देखने में किसी महल से कम नहीं है. वर्तमान में ट्रंप एयर फोर्स वन का इस्तेमाल करते हैं, जो काफी पुराना हो चुका है. बता दें कि ट्रंप मिडिल ईस्ट की यात्रा के लिए 13 मई को रवाना होंगे.

luxurious jet

क्या है कतर के इस विमान की खासियत?

कतर की तरफ से ट्रंप को जो आलीशान बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट मिलने वाला है. उसकी खासियत सुनने के बाद आप चौंक जाएंगे. इस विमान में अल्ट्रा-शानदार इंटीरियर है, जिसमें एक विशाल मास्टर बेडरूम, 6-7 लोगों के लिए एक कॉन्फ्रेंस एरिया, कई लाउंज और कई बाथरूम शामिल हैं. वहीं ये विमान दो फ्लोर का है, साथ ही इसके अंदर से दूसरी मंजिल पर जाने की सीढ़ियां हैं. इसके डिजाइन का हर चीज एक लग्जरी पहल महसूस कराता है.

बता दें कि, ट्रंप ने इससे पहले फरवरी में वेस्ट पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शानदार जेट का दौरा किया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए बोइंग 747 को अपग्रेड करने के लिए रक्षा ठेकेदार एलहैरिस को नियुक्त किया है. यह विमान कतर का शाही परिवार भी इस्तेमाल कर चुका है.

Qatar

आलीशान जेट को लेकर क्या बोला कतर?

ट्रंप को आलीशान विमान मिलने की खबर के बीच कतर के मीडिया अटैशे अली अल-अंसारी का एक बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप को कतर की ओर से एक जेट गिफ्ट में दिए जाने की रिपोर्ट गलत है. वहीं उन्होंने आगे बताया कि एयर फोर्स वन के रूप में अस्थायी इस्तेमाल के लिए एक विमान के संभावित ट्रांसफर पर कतर के रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच विचार चल रहा है. अभी इस पर आखिरी निर्णय अभी नहीं लिया गया है.

CBSE बोर्ड रिजल्ट 2024 में किसने किया था टॉप? देखें 10वीं-12वीं की टॉपर्स लिस्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।