संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद कोरोना वायरस संक्रमित

Summary :

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष और मालदीव के वर्तमान विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने गुरुवार को बताया कि वह हल्के लक्ष्णों के साथ कोविड संक्रमित पाए गए हैं

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित केस की संख्या 248 हो गई है। बुधवार को गुजरात, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, केरल और हरियाणा में नए वेरिएंट के मामले आए। अब तक नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों में से 90 ठीक हो चुके हैं। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा नहीं हो।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष और मालदीव के वर्तमान विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने गुरुवार को बताया कि वह हल्के लक्ष्णों के साथ कोविड संक्रमित पाए गए हैं। विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने बूस्टर डोज सहित कोरोना का वैक्सीनेशन पूरा कर लिया है। इसके बावजूद वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब्दुल्ला शाहिद ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह बूस्टर डोज सहित पूरी तरह से कोविड वैक्सीनेटिड हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरी प्रार्थनाएं लाखों कोरोना संक्रमितों और वैक्सीन न मिलने वाले अरबों लोगों के साथ हैं।
मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद (59) कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक के साथ बूस्टर खुराक भी ले चुके हैं। यूएनजीए के 76वें सत्र के अध्यक्ष शाहिद ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मुझे आज कोविड-19 होने का पता चला है। मैं घर में पृथक-वास में हूं और (संक्रमण के) लक्षण हल्के हैं। मैंने टीके की दोनों खुराक के साथ बूस्टर खुराक भी लगवा ली है। कोविड से जूझ रहे लाखों और टीका नहीं लगवा सके अरबों लोगों के साथ मेरी दुआएं हैं।’’ शाहिद को जून में यूएनजीए का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें 191 में से 143 मत मिले थे। उन्होंने सितंबर में यूएनजीए के 76वें सत्र की अध्यक्षता की।

Desk Team