Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Pakistan ने फिर अलापा कश्मीर का राग तो भारत ने लगाई लताड़

Summary :

UN Security Council: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने फिर कश्मीर का राग अलापा है, लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। बता दें पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम द्वारा चर्चा में कश्मीर का जिक्र करने के बाद चीन की अध्यक्षता में चर्चा आयोजित की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ में फिर Pakistan ने अलापा कश्मीर का राग भारत ने Pakistan को दिया मुंहतोड़ जवाब Kashmir का जिक्र करने के बाद चीन की अध्यक्षता में चर्चा की गई थी आयोजित आपको बता दें संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन…

UN Security Council: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने फिर कश्मीर का राग अलापा है, लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। बता दें पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम द्वारा चर्चा में कश्मीर का जिक्र करने के बाद चीन की अध्यक्षता में चर्चा आयोजित की गई थी।

  • संयुक्त राष्ट्र संघ में फिर Pakistan ने अलापा कश्मीर का राग
  • भारत ने Pakistan को दिया मुंहतोड़ जवाब
  • Kashmir का जिक्र करने के बाद चीन की अध्यक्षता में चर्चा की गई थी आयोजित

आपको बता दें संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर आर. मधु सूदन ने कहा, “मेरे देश के खिलाफ एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा की गई अनुचित और आदतन टिप्पणियों को खारिज करने में मुझे चंद सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा। मैं यहां प्रतिक्रिया देकर उनका सम्मान भी नहीं करूंगा.” दरअसल, पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर राग अलापता रहा है, लेकिन वह दुनिया का इस ओर ध्यान आकर्षित कराने में विफल रहा। भारत ने लगातार यह कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा।
क्या है पूरा मामला?
UN Security Council: दरअसल, पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मुहम्मद ने 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम देने के कुछ महीनों बाद कश्मीर अनुच्छेद 370 हटा दी थी। बता दें कि पुलवामा हमले में आरडीएक्स से भरी एक कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा गई थी, जिसमें 40 शहीद हो गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner