पेरिस : संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने सोमवार को कहा कि ईरान और अमेरिका को सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण से जुड़े समझौते का पालन करना चाहिए। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सांस्कृतिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी थी।
यूनेस्को के महानिदेशक आउद्रे अजाउले ने संगठन में ईरान के प्रतिनिधि के साथ बैठक में कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन ने 1972 में एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें उन्होंने दोनों देशों की‘‘सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासतों को सीधे या परोक्ष रूप से जानबूझकर क्षति नहीं पहुंचाने’’ का संकल्प लिया था।


Download Android App
Download iOS App



