कभी भी गिर सकती है हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार : ओमप्रकाश चौटाला

Summary :

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने षडयंत्र के तहत उन्हें जेल भिजवा दिया, जबकि जिन 3200 युवाओं को उन्होंने नौकरी दी उन्हें प्रमोशन मिल गया और उन्हें (चौटाला को) सजा मिली।

जींद : इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने सोमवार को कहा कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और भाजपा की गठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। चौटाला ने इनेलो कार्यकर्ताओं को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने षडयंत्र के तहत उन्हें जेल भिजवा दिया, जबकि जिन 3200 युवाओं को उन्होंने नौकरी दी उन्हें प्रमोशन मिल गया और उन्हें (चौटाला को) सजा मिली। 
उन्होंने दावा किया कि उनकी सजा की अवधि पूरी हो चुकी है फिर भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। फिलहाल फरलो पर जेल से बाहर चौटाला जाट धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि जजपा के विधायक खफा हैं, जिसके चलते गठबंधन कभी भी टूट सकता है और सरकार गिर सकती है। 

Desk Team