सरकार ने विदेश सचिव के रूप में विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल बढ़ा दिया है। आईएफएस अधिकारी का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख से 30 अप्रैल, 2024 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है : कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विदेश सचिव के रूप में विनय मोहन क्वात्रा (आईएफएस : 1988) को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 31.12.2022 से परे 30.04.2024 तक सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। मौलिक नियम 56 (डी) के प्रावधानों के अनुसार जनहित में यह फैसला लिया गया है। वह अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।
विनय मोहन क्वात्रा एक अनुभवी राजनयिक हैं और उन्होंने मई 2022 में विदेश सचिव के रूप में ऐसे समय में कार्यभार संभाला था, जब भारत यूक्रेन में संकट और श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट सहित विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से निपट रहा था।
उनके पास भारत के पड़ोस के साथ-साथ अमेरिका, चीन और यूरोप से निपटने की व्यापक विशेषज्ञता है। इससे पहले, क्वात्रा ने विदेश मंत्रालय के नीति नियोजन और अनुसंधान प्रभाग का भी नेतृत्व किया और बाद में विदेश मंत्रालय में अमेरिकी प्रभाग के प्रमुख के रूप में कार्य किया।


Download Android App
Download iOS App


