अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump आए दिन चर्चा में रहते हैं, और रहें भी क्यों ना। क्योंकि वो दुनिया के सबसे ताकतबर देश के राष्ट्रपति हैं। अब के प्रेम संबंधों को लेकर एक नया खुलासा हुआ है जिसका खुलासा ट्रंप वर्ल्ड टॉवर के पूर्व कर्मचारी (दरबान) ने किया है। उसका कहना है कि Donald Trump और पूर्व हाउसकीपर के बीच कथित प्रेम संबंध के बारे में वह जानता है। उसने कहा कि इस संबंध से दोनों की एक संतान भी है।
सीएनएन के मुताबिक, पूर्व कर्मचारी डिनो सजुदीन के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल अब उस समझौते से मुक्त हैं, जो उन्होंने अमेरिकन मीडिया इंक (एएमआई) के साथ किया था। इस समझौते के चलते ही वह किसी के साथ इस बारे में चर्चा नहीं कर सकते थे।
एएमआई नेशनल इंक्वायरर की मूल कंपनी है। कंपनी के साथ यह समझौता 15 नवंबर, 2015 को किया गया मालूम पड़ता है। सजुदीन की इस कहानी को लेकर एएमआई के पास विशेष अधिकार है, लेकिन इस कहानी के बारे में विस्तार से जिक्र नहीं करते हुए कहा गया है कि ”सूत्र डोनाल्ड ट्रंप की अवैध संतान के बारे में जानकारी एएमआई को प्रदान करेंगे।”
समझौते से पता चला है कि सजुदीन को इस बारे में बात नहीं करने के लिए 30,000 डॉलर का भुगतान किया गया था। इससे पहले एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने भी Donald Trump के साथ संबंध का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति के साथ उन्होंने 2006 में संबंध बनाए तब जब वे सेलिब्रेटी गोल्फ टूर्नामेंट में मिले। डेनियल्स ने कहा था कि ट्रंप ने तब उनसे कहा था कि वह स्पेशल है और उनकी बेटी इवांका की याद दिलाती है।


Download Android App
Download iOS App



