तोशाखाना मामले में आरोपी इमरान खान की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसलिए इमरान खान को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। जिसके बाद इमरान पेश होने पहुंचे थे इस दोरान ही इस्लामाबाद के पास उनके काफिले की तीन गाड़िया पलट गई।इस एक्सीडेंट में तीन लोगों के घायल होने की खबर है.इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं
इमरान खान पर पुलिस की कार्रवाई
इसके पहले जब इमरान कोर्ट जा रहे थे इससे पहले ही उन्हें इस्लामाबाद टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया।उनके लाहौर वाले घर पर पुलिस पहुंची और उनके घर की जांच की गई। इस बीच कहा जा रहा है कि पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई।
इमरान खान ने वीडियो शेयर किया
इस्लामाबाद जाते हुए इमरान खान ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि मेरे इस्लामाबाद पहुंचने पर वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे। इमरान ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी ‘लंदन प्लान’ का हिस्सा है। मेरी गिरफ्तारी नवाज शरीफ के कहने पर हो रही है।
नवाज शरीफ के कहने पर हो रही कार्रवाई
उन्होंने कहा मैं पहले भी इस्लामाबाद की अदालत में पेश होने जा रहा था। इमरान ने कहा पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला किया। जहां बुशरा बेगम अकेली हैं। ये किस कानून के तहत कर रहे हैं? यह लंदन योजना का हिस्सा है। जहां भगोड़े नवाज शरीफ को एक नियुक्ति पर सहमत होने के एवज में सत्ता में सत्ता में लाने की प्रतिबद्धता जताई गई थी।
इमरान खान पर तोहफों में धांधली का आरोप
इस बीच इमरान खान के घर के बाहर PTI के कई कार्यकर्ता इकट्ठा थे जिन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि पुलिस के इस एक्शन में इमरान के घर का दरवाजा तोड़ने के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया गया है। इमरान खान पर तोहफों में धांधली का आरोप लगा है। साल 2018 में देश के पीएम के तौर पर उन्हें यूरोप और खासकर अरब देशों की यात्रा के दौरान बहुत से कीमती तोहफे मिले थे जिसे बेचने का उनपर आरोप लगा है।
इमरान खान की पेशी को लेकर पाकिस्तान में बवाल, घर पर चला बुल्डोजर
Summary :
तोशाखाना मामले में आरोपी इमरान खान की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसलिए इमरान खान को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। जिसके बाद इमरान पेश होने पहुंचे थे इस दोरान ही इस्लामाबाद के पास उनके काफिले की तीन गाड़िया पलट गई।इस एक्सीडेंट में तीन लोगों के घायल होने की खबर है.इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं


Download Android App
Download iOS App




