Punjab: पुलिस का बड़ा एक्शन, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को किया गिरफ्तार

Summary :

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।पंजाब पुलिस ने’वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल को नकौदर के पास से हिरासत में लिया है।इससे पहले अमृतपाल के 6 साथियों को पुलिस ने पकड़ा था।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।  पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल को नकौदर के पास से हिरासत में लिया है।इससे पहले अमृतपाल के 6 साथियों को पुलिस ने पकड़ा था। तब अमृतपाल फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीम अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही थी। 
Khalistan should not be seen as evil says amritpal singh waris punjab de  ajnala violence - VIDEO: खालिस्तान रहेगा और आप इसे दबा नहीं सकते...  कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह ने कहा- राष्ट्रवाद ...
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पीछा किया था।अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने हेट स्पीच समेत तीन मामले दर्ज किए हैं।इन्हीं को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच पंजाब के कई इलाकों में कल 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। 
Punjab Police conducts search operations in all 28 police districts
दरअसल, अमृतपाल अपनी मर्सडीज गाड़ी छोड़कर अंडरग्राउंड हो गया था। उसने अपनी कार भी बदल ली थी।अमृतपाल पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ रहा था।पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों से हथियार भी बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और फर्जी खबर नहीं फैलाने का आग्रह किया है। 

Desk Team