अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में दो छोटे विमानों के हवा में टकराने से एक भारतीय किशोरी सहित दो अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि मंगलवार को हुई दुर्घटना में निशा सेजवाल (19), जार्ज सांचेज (22) व राल्फ नाइट (72) की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि डीन इंटरनेशनल उड़ान स्कूल के विमान के हवा में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से वे संभावित चौथे यात्री के ठिकाने की पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार देर को कम दृश्यता की वजह से तलाशी व बचाव कार्य रोक दिए गए थे, इन्हें बुधवार को शुरू किया गया। पुलिस ने सेजवाल की पहचान उसके सोशल मीडिया पेज से की, जब सांचेज इलाके का निवासी था। दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा ऐसे इलाके में है जहां सिर्फ एयरबोट से पहुंचा जा सकता है। ऑनलाइन प्रसारित हो रही तस्वीरों में दिख रहा है कि मलबा एक दलदलीय क्षेत्र में है, जो लंबी घासों से ढका है।


Download Android App
Download iOS App

