व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने घोषणा की है कि दो दशक के युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना की मदद करने वाले योग्य अफगान नागरिकों और उनके परिवारों को निकालने के लिए जुलाई के अंत में ‘ऑपरेशन एलाइज रिफ्यूज’ शुरू करेगा।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने एक दैनिक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि, एसआईवी (विशेष अप्रवासी वीजा) आवेदकों के लिए अफगानिस्तान से उड़ानें जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी और जारी रहेंगी। हमारा उद्देश्य अगस्त के अंत में सैनिकों की वापसी के साथ योग्य लोगों को देश से बाहर निकालना है।
उन्होंने परिचालन और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए योग्य आवेदकों की एक विशिष्ट संख्या प्रदान नहीं की। उन्होंने कहा, ‘हम प्राधिकरण कानून को बदलने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम इन वीजा को मंजूरी देने की प्रक्रिया को कारगर बना सकें।’
मीडिया रिपोटरें के अनुसार, अनुमानित 18,000 आवेदक पहले से ही वीजा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसमें अनुमानित 53,000 परिवार के सदस्य उनके साथ जाना चाहते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया में 800 दिन तक का समय लग सकता है।
बात दे कि राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन उन अफगानों को निकालने की योजना पर काम करने के लिए सांसदों के दबाव का सामना कर रहा है जिन्होंने अमेरिकी सेना की मदद की और सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान के प्रतिशोध की चपेट में हैं।


Download Android App
Download iOS App



