US Attacks Iran: शुरू हो गई जंग! अमेरिकी हमले का ईरान ने किया पलटवार, बहरीन-कुवैत में 85 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Summary :

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है। होर्मुज में जहाजों पर मिसाइल अटैक के बाद अमेरिका ने ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला कर दिया है साथ ही तेहरान को तेल बेचने की अनुमति पर भी बैन कर दिया है। वहीं ईरान ने अब जबरदस्त पलटवार करते हुए बहरीन-कुवैत में 85 सैन्य ठिकानों को निशाने बनाने का दावा किया है। इस हमले के बाद बहरीन और कुवैत में सायरन बज रहे है और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया है। वहीं ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने समझौते की शर्तें तोड़ने…

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है। होर्मुज में जहाजों पर मिसाइल अटैक के बाद अमेरिका ने ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला कर दिया है साथ ही तेहरान को तेल बेचने की अनुमति पर भी बैन कर दिया है। वहीं ईरान ने अब जबरदस्त पलटवार करते हुए बहरीन-कुवैत में 85 सैन्य ठिकानों को निशाने बनाने का दावा किया है। इस हमले के बाद बहरीन और कुवैत में सायरन बज रहे है और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया है। वहीं ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने समझौते की शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है।

ईरानी नौसेना-एयरफोर्स ने जवाबी हमला किया

US Iran  Strikes
US Iran Strikes

ईरान के पलटवार के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा करते हुए बताया कि इस हमले में ड्रोन और मिसाइलें दागी गई है और ईरानी नौसेना-एयरफोर्स ने जवाबी हमला किया है। जिसमें बहरीन और कुवैत देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। IRGC ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट बेस और कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया है। साथ ही ईरान के तेल बिक्री लाइसेंस को प्रतिबंध करने पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अंतरिम समझौते का उल्लंघन है।

80 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

Middle East Tensions
Middle East Tensions

अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किया है जिसमें 80 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है साथ ही होर्मुज में ईरान की 60 मिल्ट्री नाव पर भी अटैक किया है। इस दौरान ईरान के केशम द्वीप और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाज सुनी गई है। अमेरिका ने ईरान के मिसाइल साइट्स, क्रूज मिसाइलों के ठिकानें, सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन साइट्स समेत ईरान के बंदरगाह को निशाना बनाया गया है।

अमेरिका ने समझौते की 5 शर्तें तोड़ी

अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए हमले के बाद बहरीन और कुवैत में भी सायरन बज रहे है। वहीं ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका ने समझौते की 5 शर्तें तोड़ी है जिसमें होर्मुज में ईरान के अधिकारों में शामिल होना, ईरानी तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाना, सैन्य हमलों की धमकी और ईरान पर एयरस्ट्राइक के साथ लेबनान में जारी इजराइली सैन्य हमलों का समर्थन करना शामिल है।

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।