फेमस यूट्यूबर और ‘फुकरा इंसान’ के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिषेक मल्हान एक बार फिर बड़ी चर्चा में आ गए हैं। अभिषेक के आने वाले नए म्यूजिक वीडियो का टीज़र जैसे ही रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। दरअसल, इस टीजर को देखने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के फैंस काफी नाराज हो गए हैं और इंटरनेट पर अभिषेक मल्हान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस पूरे विवाद की असली वजह क्या है।
समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का उड़ाया मजाक?
🚨 Abhishek Malhan can’t promote his own song.
> He created a fake show called India’s Got Patients, which is a copy of Samay Raina’s show India’s Got Latent.
> He invited Rakhi Sawant.
> He deliberately invited Sunil Pal.
> He also invited host Dheerajj, whose voice sounds… pic.twitter.com/IYc4Gpu6R5— TEJASH 🚩 (@LoyleRohitFan) July 7, 2026
अभिषेक मल्हान ने मंगलवार शाम को अपने नए म्यूजिक वीडियो की पहली झलक यानी टीजर फैंस के साथ शेयर किया। टीजर सामने आते ही समय रैना के चाहने वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फैंस का दावा है कि अभिषेक ने समय रैना के सुपरहिट शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) की पूरी तरह से नकल की है और उसका मजाक उड़ाया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।
टीज़र में क्या है ऐसा, जिससे भड़क गए लोग?

अगर बात करें इस टीज़र की, तो इसमें एक बड़ा सा स्टेज दिखाई दे रहा है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘India’s Got Patients’ लिखा हुआ है। यह नाम सीधे तौर पर समय रैना के शो से मिलता-जुलता है।
वीडियो में अभिषेक मल्हान के साथ फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर भी जज की कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। कमाल की बात यह है कि पैनलिस्ट के रूप में ड्रामा क्वीन राखी सावंत और कॉमेडियन सुनील पाल भी नजर आ रहे हैं। सुनील पाल पहले भी समय रैना के साथ अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। इतना ही नहीं, टीजर में जो शख्स शो होस्ट कर रहा है, उसकी आवाज और कपड़े भी बिल्कुल समय रैना जैसे ही रखे गए हैं।
‘नकल’ या सिर्फ मजेदार पैरोडी? सोशल मीडिया बंटा दो गुटों में

समय रैना के फैंस इसे सरेआम “चीटिंग” और कॉन्सेप्ट चोरी करना बता रहे हैं। उनका कहना है कि अभिषेक सिर्फ समय के शो की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाना चाहते हैं। हालांकि, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। अभिषेक मल्हान के सपोर्टर्स का कहना है कि यह कोई चोरी नहीं, बल्कि एक मजेदार ‘पैरोडी‘ (मजाकिया रूप) और समय रैना के शो को एक ट्रिब्यूट है।
कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि अभिषेक ने जानबूझकर ऐसा टीजर बनाया है ताकि गाना रिलीज होने से पहले ही यह खूब सुर्खियां बटोर सके। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर अभी तक खुद समय रैना की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
Read More: Alpha Box Office Day 5: Theatres खाली… फिर भी ‘Alpha’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार कमाई, कैसे..























