अमेरिकी कांग्रेस ने रूस के साथ व्यापारिक संबंध निलंबित करने वाले विधेयकों पर लगाई मुहर

Summary :

अमेरिकी कांग्रेस ने रूस के साथ सामान्य व्यापारिक संबंधों को निलंबित करने और उसके तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने संबंधी विधेयकों पर अपनी मुहर लगा दी। अमेरिका ने उत्पीड़न की खबरों के बीच यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए यह कदम उठाया है।

कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा के इस कदम से पूर्व सीनेट ने शून्य के मुकाबले 100 के अंतर से दो संबंधित विधेयकों को मंजूरी दी थी। अब ये विधेयक कानून बनने के लिए अनुमोदन प्राप्त करने के वास्ते राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास भेजे जायेंगे।
बाइडन पहले ही अमेरिका में रूसी तेल, तरलीकृत प्राकृतिक गैस और कोयला के आयात पर कार्यकारी कार्रवाई कर चुके हैं। अब इस कानून से यह प्रयास कानून का रूप ले लेगा।
रूस के साथ सामान्य व्यापारिक संबंध खत्म करने का यह विधेयक बाइडन के लिए इस्पात एवं अल्युमिनियम जैसे उत्पादों पर उच्च शुल्क लगाने, रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
 
Shera Rajput