वाशिंगटन : पेंटागन ने बताया कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने मंगलवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष जनरल जुबैर महमूद हयात से पाकिस्तान में ‘मौजूदा सुरक्षा माहौल’ के बारे में बात की। पेंटागन का यह बयान पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच आया है।
मंगलवार, 26 फरवरी को तड़के भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तुनख्वा स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए।
1971 के युद्ध के बाद भारतीय वायु सेना पहली बार पाकिस्तान के भीतर घुसी है। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ज्वाइंट स्टाफ प्रवक्ता कर्नल पैट्रिक एस राइडर ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि दोनों शीर्ष अधिकारियों ने पाकिस्तान की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की है। इस बातचीत के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।


Download Android App
Download iOS App




