अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट की ताकतवर समिति ने उस प्रस्ताव को पारित कर दिया है जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत सहित अन्य देशों से अमेरिका के गठबंधन एवं साझेदारी के महत्व की पुन: पुष्टि की गई है। सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज और जिम रिच द्वारा पेश प्रस्ताव में कहा गया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी अमेरिका के लिए बहुत महत्व रखती है जिसमें भारत, सिंगापुर, इंडोनेशिया,ताइवान, न्यूजीलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि मेनेंडेज सीनेट की विदेश संबंध मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं जबकि रिच अहम सदस्य हैं। इस प्रस्ताव को सीनेट की विदेश मामलों की समिति ने बुधवार को मंजूरी दी जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों एवं नाटो के साथ समझौतों के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की गई है। इसमें अन्य सहयोगियों के साथ हुए करार का भी उल्लेख है जिनमें आपसी रक्षा को लेकर किया गया समझौता शामिल है। अब इस प्रस्ताव को सीनेट में पेश किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



