अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों का दावा, अगले वर्ष की शुरुआत में युक्रेन पर हमला कर सकता है रूस

Summary :

अमेरिकी खुफिया एजंसियों के अधिकारियों ने कहा है कि, अगले वर्ष की शुरुआत में रूस, यूक्रेन की पर हमला कर सकता है

अमेरिकी खुफिया एजंसियों के अधिकारियों ने कहा है कि, अगले वर्ष की शुरुआत में रूस, यूक्रेन की पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, रूस हमले की तैयारी कर रहा है जिसमें करीब 1,75,000 सैन्य कर्मी शामिल है। यह जानकारी प्रशासन के अधिकारी द्वारा दी गई है।राष्ट्रपति जो बाइडन नीत प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि, नई खुफिया जानकारी में यह अनुमान लगाया गया है कि, आधे से ज्यादा रूसी कर्मियों को पहले ही यूक्रेन की सीमा के निकट विभिन्न बिंदुओं पर तैनात किया गया है। अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर पर यह जानकारी दी है।
यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं होने देना चाहता है रूस 
यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब रूस ने बाइडन से इस बात की गारंटी देने की मांग उठाई है कि यूक्रेन को नाटो गठबंधन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि, रूस की योजना में सामरिक समूहों के 100 बटालियनों की तैनाती की बात है। इसके साथ आयुध और उपकरण शामिल हैं। इस खुफिया जानकारी की खबर सबसे पहले द वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुई है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य हमले को बेहद कठिन बना देने का संकल्प लिया और कहा कि उनका प्रशासन रूस की आक्रमकता को रोकने के लिए कदम उठाएगा।
अगले महीने हमला कर सकता है रूस :  रक्षा मंत्री
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने शुक्रवार को अपने सांसदों को बताया कि, यूक्रेन के पास और रूस द्वारा हड़पे गए हिस्से क्रीमिया में रूसी सैनियों की संख्या 94,300 होने का अनुमान है और ऐसी आशंका है कि, रूस अगले महीने हमला कर सकता है। रूस और यूक्रेन विवाद के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति भी चिंतित है कि, कैसे इस मामले पर रूस के साथ बातचीत करें। 

Desk Team