अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस की जांच कराई है। व्हाइट हाउस में सुरक्षा उपायों के तहत उनके और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के शरीर के तापमान की भी जांच की जा रही है।
व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें अभी तक अपनी जांच की रिपोर्ट नहीं मिली है।
ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा था कि वह जांच करा सकते हैं।
ट्रंप ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने शुक्रवार रात जांच कराई और एक-दो दिनों में रिपोर्ट आ जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



