माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स कंपनी के निदेशक मंडल से हट गए हैं। कंपनी ने कहा है कि गेट्स परमार्थ कार्यों के लिए अधिक समय देना चाहते हैं।
गेट्स (64) ने एक दशक से अधिक पहले से कंपनी के रोजाना के कामकाज से दूरी बना ली थी। इस दौरान गेट्स परमार्थ फाउंडेशन के लिए अधिक समय दे रहे थे। इस फाउंडेशन की स्थापना गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंदा गेट्स ने की है।
गेट्स 2014 तक माइक्रोसॉफ्ट के निदेशक मंडल के चेयरमैन रहे थे। कंपनी ने कहा है कि वह इससे पूरी तरह अलग हो गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी सत्य नाडेला ने बयान में कहा, ‘‘मुझे बरसों तक गेट्स के साथ काम करने का मौका मिला, जिससे मैं काफी सम्मानित महसूस करता हूं।’’
गेट्स ने 2000 में कंपनी के सीईओ का पद छोड़ा था। उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी स्टीव बामर को सौंपी थी और खुद परमार्थ फाउंडेशन पर अधिक ध्यान देना शुरू किया था।


Download Android App
Download iOS App



