अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 79 साल के बाइडेन पिछले हफ्ते ही कोरोना से संक्रमित हुए थे, हांलांकि अभी भी उनमें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। बाइडेन लगातार कोरोना की मार से जूझ रहे हैं, लेकिन फिर भी व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ संपर्क में बने रहे, वहीं ऑनलाइन इंटरनेट के जरिए बैठकों में हिस्सा लेते रहे हैं।
दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति अब 79 साल के करीब पहुंच चुके हैं। इसलिए उनका शरीर भी कमजोर हो चुका है। पिछले कई दिनों से वायरस से संक्रमित होने के बावजूद भी ऑनलाइन बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बुखार आना भी बंद हो गया था। लेकिन उसके बाद फिर वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए हैं। महज तीन दिन पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद उनका क्वारंटीन समाप्त हुआ था।
ठीक होने तक व्हाइट हाउस में रहेंगे बाइडेन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस ने कहा है कि एंटी वायरल दवा से इलाज के बाद बाइडेन में संक्रमण का फिर से उभरना एक दुर्लभ मामला है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ’कोनोर ने एक पत्र में कहा है कि बाइडन में ‘‘इस बार कोई भी लक्षण नहीं उभरे हैं और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।’’ रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बाइडन एक बार फिर कम से कम पांच दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगे। संक्रमण मुक्त होने तक वह व्हाइट हाउस में ही रहेंगे।
संक्रमण के फिर से उभरने के ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के रहते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संक्रमण के फिर से उभरने के ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के रहते हैं और इस दौरान मरीजों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने का कोई मामला सामने नहीं आया है। बाइडन (79) के एक बार फिर संक्रमित पाए जाने की घोषणा से महज दो घंटे पहले व्हाइट हाउस ने आगामी मंगलवार को उनके मिशिगन दौरे की जानकारी दी थी जिसमें वह घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने संबंधी विधेयक को पारित किए जाने को रेखांकित करने वाले थे। बाइडन रविवार को अपने गृह नगर वेलिंगटन भी जाने वाले थे जहां प्रथम महिला जिल बाइडन मौजूद हैं। लेकिन अब बाइडन के संक्रमित होने के कारण ये दोनों यात्राएं रद्द कर दी गई हैं।
डॉ. आशीष झा ने पत्रकारों से क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति बीते मंगलवार और बुधवार को हुई जांच में संक्रमित नहीं पाए गए थे। इसके बाद उनका पृथक-वास समाप्त हो गया था। व्हाइट हाउस के कोविड-19 के समन्वयक डॉ. आशीष झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘ आंकड़ों से पता चलता है कि पैक्सलोविड उपचार के बाद पांच से आठ प्रतिशत लोग फिर से संक्रमित हुए’’।


Download Android App
Download iOS App



