अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने एक साल के लिए सीरिया पर बढ़या राष्ट्रीय आपातकाल

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद की सरकार के खिलाफ प्रतिबंधों को बरकरार रखते हुए वहां के लिए घोषित राष्ट्रीय आपातकाल को और एक साल बढ़ दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद की सरकार के खिलाफ प्रतिबंधों को बरकरार रखते हुए वहां के लिए घोषित राष्ट्रीय आपातकाल को और एक साल बढ़ दिया है। व्हाइट हाउस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
सीरिया की सदस्यता 2011 में निलंबित कर दी गई थी
श्री बाइडेन ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इसलिए, राष्ट्रीय आपात अधिनियम की धारा 202 (डी) के अनुसार, मैं सीरिया सरकार के संबंध में घोषित राष्ट्रीय आपातकाल को एक साल के लिए जारी रख रहा हूं।’’ श्री बाइडेन ने सीरिया के अरब लीग में लौटने के कुछ दिनों बाद उस पर अमेरिकी राष्ट्रीय आपातकाल को बढ़ दिया। अरब लीग के देशों के विदेश मंत्रियों ने रविवार को घोषणा की थी कि सीरिया संगठन में वापस आ जाएगा। सीरिया की सदस्यता 2011 में निलंबित कर दी गई थी।
दूतावासों को फिर से खोलने के लिए कदम उठाने शुरू
उल्लेखनीय है कि देश में युद्ध छिड़ने के बाद 22 देशों की अरब लीग ने 2011 में सीरिया की सदस्यता निलंबित कर दी थी। कई सदस्य देशों ने तब असद की नीतियों के विरोध में सीरिया से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया और उनकी सरकार पर देश में प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसने का आरोप लगाया। हाल ही में, उनमें से कुछ देशों ने सीरिया के साथ फिर से जुड़ने और अपने संबंधित दूतावासों को फिर से खोलने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Desk Team