अमेरिका ने ताइवान मामले को लेकर डोमिनिकन गणराज्य, एल साल्वाडोर और पनामा में अपने शीर्ष राजनयिकों को वापस बुला लिया। ताइवान से अपने संबंध तोड़ने के इन देशों के फैसले के मद्देनजर अमेरिका ने यह कदम उठाया है। अमेरिका ने चीन के पक्ष में ताइवान के साथ राजनयिक संबंधों को तोड़ने वाले देशों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है।
एल साल्वाडोर ने गत महीने ताइवान से राजनयिक संबंध तोड़ जबकि डोमिनिकन गणराज्य ने मई महीने में और पनामा पिछले साल ताइवान से संबंध तोड़ लिया था। स्व-शासित ताइवान का अब केवल 17 देशों के साथ औपचारिक संबंध हैं, जिनमें बेलीज और नौरू समेत अधिकांश मध्य अमेरिका तथा पैसिफिक के छोटे और कम विकसित राष्ट्र शामिल हैं।
अमेरिका का कई अन्य देशों की तरह ताइवान के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं लेकिन लोकतांत्रिक द्वीप का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता और सबसे मजबूत वैश्विक सहयोगी है। चीन ताइवान को एक स्वछंद प्रांत मानता है और द्वीप को अपने नियंत्रण में लेने के लिए बल के प्रयोग को कभी नहीं छोड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



