पाकिस्तान में नवगठित आर्थिक विकास परिषद (ईएसी) को शनिवार को एक बड़ा झटका उस समय लगा जब अमेरिका स्थित शिक्षाविद, डॉ. आतिफ आर मियां को हटाये जाने से नाराज होकर इसमें शामिल अर्थशास्त्री डॉ. इमरान रसूल ने इस्तीफा दे दिया। डॉ. मियां को इसी सप्ताह प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से गठित 18 सदस्यीय ईएसी में शामिल किया गया था।
वह अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के सदस्य हैं। इसे लेकर कई कट्टरपंथी धार्मिक नेता नाराज बताये गए थे। इसके बाद संचार मंत्री फवाद चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि सामाजिक स्तर पर किसी भी तरह के बंटवारे से बचने के लिए सरकार ने ईएसी से डॉ. मिया का नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है।
पाकिस्तान कभी दूसरे देश की लड़ाई नहीं लड़ेगा : इमरान खान
डॉ. रसूल जो लंदन यूनिवर्सिटी कालेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं, ईएसी से अपना नाम वापस लेते हुए ट्वीट किया, ‘ भारी मन से मैंने शनिवार को सुबह ईएसी से इस्तीफा दे दिया।’ उन्होंने लिखा, ‘ डॉ. मियां को जिस तरह से परिषद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया वह उससे‘ बिल्कुल असहमत’ हैं। डॉ. रसूल ने डॉ. मियां को परिषद में शामिल किए जाने को लेकर कई ट्वीट किए।
उन्होंने लिखा,’ पाकिस्तान की जरूरत के लिहाज से यदि परिषद में किसी शिक्षाविद, को शामिल किया जाना था तो वह आतिफ मियां ही बेहतर शख्स थे।’


Download Android App
Download iOS App


