आम आदमी पार्टी (आप) राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और इसके लिए पार्टी का घोषणा पत्र लगभग तैयार है। दिल्ली के चांदनी चौके क्षेत्र के आप की विधायक अलका लांबा ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए 50 उम्मीदवारों की सूची शीघ्र ही घोषित कर दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता चक्की के दो पाटों के बीच पीस कर रह गई और यहां की जनता बदलाव चाहती है इसलिए आप पार्टी उनको विकल्प देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अजमेर के तीर्थराज पुष्कर से रियाज अहमद मंसूरी तथा ब्यावर से मनजीत सिंह हुड्डा की उम्मीदवारी तय है।
उन्होंने दिल्ली के संदर्भ में कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली तेजी से आगे बढ़ रही है और हम वहाँ के विकास के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा चाहते है ताकि स्वतंत्र रूप से वहाँ विकास कराए जा सके। 10 सितम्बर को भारत बंद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब ने अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस के भारत बंद से उनका कांग्रेस से कोई सरोकार नहीं है लेकिन पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के मुद्दे पर पार्टी का समर्थन है क्योंकि यह मुद्दा आम परिवार का मुद्दा है और आप पार्टी जनता के साथ खड़े है।
दो दिवसीय दौरे पर अजमेर आई अलका लांबा ने महान सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह की जियारत कर देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ भी की। इसके बाद लांबा पुष्कर के लिए रवाना हो गई जहां उनका पैदल मार्च मुख्य बाजार होते हुए गऊ घाट पंहुचेगा और वह पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



