US Removes Sanctions on Indian Companies: ट्रेड डील से पहले ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत की 4 कंपनियों से हटाया बैन, देखें पूरी लिस्ट

Summary :

भारत औऱ अमेरिका के बीच जल्द होने वाली ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत की चार बड़ी कंपनियों से अंतरराष्ट्रीय कारोबार और वित्तीय लेन-देन पर लगे कई बैन हटा दिए है। यह कंपनियां रूस से जुड़े मामलों के चलते बैन की लिस्ट में शामिल की गई थी लेकिन अब भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों को बेहतर बनाते हुए कंपनियों से बैन हटा दिया वहीं मेक्सिको की 9 नई कंपनियों को बैन में शामिल किया गया है। 4 बड़ी कंपनियों से हटा बैन भारत की 4 बड़ी कंपनियों पर अमेरिकी Executive Order 14024 के तहत बैन लगाया…

भारत औऱ अमेरिका के बीच जल्द होने वाली ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत की चार बड़ी कंपनियों से अंतरराष्ट्रीय कारोबार और वित्तीय लेन-देन पर लगे कई बैन हटा दिए है। यह कंपनियां रूस से जुड़े मामलों के चलते बैन की लिस्ट में शामिल की गई थी लेकिन अब भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों को बेहतर बनाते हुए कंपनियों से बैन हटा दिया वहीं मेक्सिको की 9 नई कंपनियों को बैन में शामिल किया गया है।

4 बड़ी कंपनियों से हटा बैन

Lokesh Machines Ltd.
Lokesh Machines Ltd.

भारत की 4 बड़ी कंपनियों पर अमेरिकी Executive Order 14024 के तहत बैन लगाया गया था लेकिन अब इन सभी कंपनियों को बैन की सूची से हटा दिया है जानते है इन कंपनियों के बारे में…

  1. हैदराबाद की RRG Engineering Technologies Pvt. Ltd. से बैन हटाया
  2. हैदराबाद की दूसरी Lokesh Machines Ltd.से बैन हटाया
  3. अहमदाबाद की Galaxy Bearings Ltd. से बैन हटाया
  4. दिल्ली की Shaurya Aeronautics Pvt. Ltd. से बैन हटाया

SDN लिस्ट में शामिल थी कंपनी

अमेरिका का भारत और रूस के साथ व्यापार को लेकर तनातनी रही है और इन चारों भारतीय कंपनियों पर भी रूस से व्यापार और गतिविधियों के तहत कार्रवाई की गई थी और SDN लिस्ट में शामिल कर दिया था। बता दें कि यह स्पेशली डेजिग्नेटेड नेशनल्स (SDN) लिस्ट में शामिल होने वाली कंपनियों की प्रॉपर्टी और अधिकार को अमेरिका में फ्रीज कर दिया जाता है।

वैश्विक व्यापार करना होगा आसान

India US trade deal
India US trade deal

भारत की इन चार कंपनियों से बैन हटाने के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि इस बड़े फैसले से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आएगा साथ ही विदेश में निवेश करना, वैश्विक व्यापार करना पहले की तुलना अब आसान हो जाएगा। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जानकारी देते हुए बताया था कि अगले साल की शुरूआत में राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरे पर आ सकते है और इस दौरान ट्रेड डील पर मुहर लग सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।