वाशिंगटन : अमेरिका ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद के लिए दी जाने वाली 125 मिलियन डालर की मदद पर रोक लगा दी है। एक्सिअस सामाचार साइट ने पश्चिमी राजनयिकों के हवाले से यह जानकारी दी है। राजनयिकों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र राहत और वर्क्स एजेंसी को वार्षिक अमेरिकी अनुदान का एक तिहाई धन गत एक जनवरी तक दिया जाना था लेकिन अब इस पर तक तक रोक लगी रहेगी जबतक कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन फिलीस्तीन को दी जाने वाली सहायता की समीक्षा पूरी नहीं कर लेता। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के जरिये फिलीस्तीनी शरणार्थियों को धन मुहैया कराता था।
गौरतलब है कि गत बुधवार को श्री ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका फिलीस्तीनियों के वित्तीय मदद के भुगतान को रोक सकता है क्योंकि वे ‘शांति से बातचीत करने को तैयार नहीं हैं।’ श्री ट्रम्प ने एक ट््वीट में कहा कि अमेरिका हर साल फिलीस्तीन को करोड़ डॉलर देता है और बदले में प्रशंसा या सम्मान तक नहीं मिलता। वे (फिलीस्तीन) इजरायल के साथ लंबे समय से अपेक्षित शांति समझौता के लिए भी बातचीत नहीं करना चाहते हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



