दुनिया के कई देशों में ऐप बेस्ड कैब सर्विस देने वाली उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार से एक्सीडेंट का पहला मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की मौत हुई है। इस हादसे के बाद उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार के फ्यूचर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह हादसा एरिज़ोना के टेम में उस समय हुआ, जब उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार की टेस्टिंग चल रही थी। हादसे के समय कार की स्पीड 65km/h थी।
खबरों के मुताबिक हादसे के बाद ऊबर ने अपने इस ट्रायल को फिलहाल अमेरिका और कनाडा में सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस के अनुसार , जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान कार ऑटोमेटिक मोड में थी। वीकल ऑपरेटर पीछे की तरफ बैठा था, लेकिन जब तक वह कार पर नियंत्रण करता तब तक वह खतरनाक हादसे को अंजाम दे चुकी थी।
एक ट्वीट में उबर ने पीड़ित महिला के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, हर तरह की कार्यवाही में सहयोग करने की बात कही है। हालांकि पुलिस, नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड और नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनस्ट्रेशन के साथ मिलकर इस मामले की जांच करेगी।
उबर टेक्नोलॉजी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी नॉर्थ अमेरिका में अपने टेस्ट को सस्पेंड कर रही है। उबर एरिजोना के फोनिक्स और टेम्पे में सेल्फ ड्राइविंग कारों की टेस्टिंग कर रही थी। इसके अलावा कंपनी सैन फ्रांसिसको, पिट्सबर्ग और टोरंटो जैसे शहरों में भी सेल्फ ड्राइविंग का ट्रायल कर रही है। मालूम हो कि गूगल समेत कई बड़ी कंपनियां सेल्फ ड्राइविंग वाहनों पर काम कर रही हैं। इस घटना से उनकी कोशिशों को झटका लग सकता है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App


