US Visas: अमेरिका ने 2023 में भारतीयों के लिए रिकॉर्ड-उच्च, 1.4 मिलियन वीजा किए जारी

Summary :

US Visas: भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम ने 2023 में रिकॉर्ड 1.4 मिलियन अमेरिकी वीजा संसाधित किए, जो पहले से कहीं अधिक है, और आगंतुक वीजा नियुक्ति प्रतीक्षा समय में 75 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने कहा कि अब दुनिया भर में हर 10 अमेरिकी वीजा आवेदकों में से एक का प्रतिनिधित्व भारतीय करते हैं। Highlights: अमेरिका ने 2023 में भारतीयों के लिए रिकॉर्ड-उच्च 1.4 मिलियन वीजा किए जारी 2023 में 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा किए जारी 2022 की तुलना में आवेदनों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई  2023 में…

US Visas

US Visas: भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम ने 2023 में रिकॉर्ड 1.4 मिलियन अमेरिकी वीजा संसाधित किए, जो पहले से कहीं अधिक है, और आगंतुक वीजा नियुक्ति प्रतीक्षा समय में 75 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने कहा कि अब दुनिया भर में हर 10 अमेरिकी वीजा आवेदकों में से एक का प्रतिनिधित्व भारतीय करते हैं।

Highlights:

  • अमेरिका ने 2023 में भारतीयों के लिए रिकॉर्ड-उच्च
  • 1.4 मिलियन वीजा किए जारी
  • 2023 में 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा किए जारी
  • 2022 की तुलना में आवेदनों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई 

2023 में भारतीयों के लिए 1.4 मिलियन वीजा किए संसाधित

बता दें कि 2023 में भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने रिकॉर्ड तोड़ 1.4 मिलियन अमेरिकी वीजा संसाधित किए। सभी वीजा वर्गों में मांग अभूतपूर्व थी। इसके साथ ही 2022 की तुलना में आवेदनों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारतीय अब हर दस अमेरिकी में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, अब दुनिया भर में वीज़ा आवेदक बढ़े हैं।

2023 में 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा किए जारी

दरअसल, प्रक्रिया में सुधार और स्टाफिंग में निवेश ने देश भर में आगंतुक वीजा के लिए नियुक्ति प्रतीक्षा समय को औसतन 1,000 दिनों से घटाकर केवल 250 दिन कर दिया है और सभी श्रेणियों में न्यूनतम प्रतीक्षा समय है। हालांकि, एक बयान में कहा गया है कि भारत में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास टीम ने 2023 में 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए, जो लगातार तीसरे वर्ष रिकॉर्ड स्थापित करते हुए दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team