USAID ने भारत को कोविड-19 के खिलाफ जंग में मदद के तौर पर 30 लाख अमेरिकी डॉलर देने का किया ऐलान

Summary :

अमेरिकी सरकार ने अपनी सहायता एजेंसी यूएसएआईडी के जरिए भारत को महामारी से लड़ने के लिए अतिरिक्त 30 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने यह जानकारी दी।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। विश्व के लगभग हर देशों में फैल चुका कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नही ले रहा है। भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच अमेरिकी सरकार ने अपनी सहायता एजेंसी यूएसएआईडी के जरिए भारत को महामारी से लड़ने के लिए अतिरिक्त 30 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “इस अतिरिक्त सहायता राशि से कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारत को सहायता मिलेगी और यह भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी का दूसरा महत्वपूर्ण उदाहरण है।”

आंध्र प्रदेश : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 नए मामले की पुष्टि, मरीजों की कुल संख्या 1403 हुई 

इससे पहले छह अप्रैल को यूएसएआईडी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 29 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (यूएसआईडी) वैश्विक स्तर की मुख्य सहायता एजेंसियों में से एक है। अब तक यूएसएआईडी कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत को 59 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता दे चुका है।

Desk Team