यरुशलम : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि लेबनान के हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के खिलाफ इजरायल ‘घातक हथियारों’ का इस्तेमाल कर सकता है।
श्री नेतान्याहू ने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में यहां हिजबुल्ला नेता सैयद हसन नसरल्ला की निंदा करते हुए कहा कि हाल के दिनों में उत्तरी क्षेत्र के अभियान के दौरान सेना द्वारा सीमा पार जाने वाले सुरंग का पता लगाने के कारण नसरल्ला बहुत घबरा गया है।
फिलिपींस में कैथेड्रल बम विस्फोटों में 27 लोगों की मौत
उन्होंने कहा, ‘‘वह (नसरल्ला और उसके साथियों ने सीमा पार जाने वाली सुरंग के जरिये आश्चर्यजनक हथियार प्राप्त करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन हमने पिछले छह सप्ताह में उसे हथियारों से पूरी तरह से वंचित कर दिया।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर परमाणु संबंधी प्रतिबंध लगाने के कारण नसरल्ला आर्थिक संकट में फंस गया है।


Download Android App
Download iOS App



