ब्रिटेन के दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को मार्लबोरो हाउस में ब्रिटिश राजशाही द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और अन्य राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ बातचीत की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके बताया कि उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल की संस्था को मजबूत और अधिक केंद्रित बनाने पर राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।
उन्होंने ट्वीट पर कहा कि लंदन के मार्लबोरो हाउस में किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल की संस्था को मजबूत और अधिक केंद्रित बनाने पर राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।
Hon’ble Vice President of India, Shri Jagdeep Dhankhar with King Charles III during the reception at Buckingham Palace. pic.twitter.com/aGN8YLg7xu
— Vice President of India (@VPIndia) May 5, 2023
उपराष्ट्रपति ने भारत-ग्रेट ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किंग चार्ल्स तृतीय को किंग बनने पर बधाई दी। ,
ज्ञात हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारत सरकार की ओर से किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन में हैं। भारत और यूके के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं और लोकतंत्र, कानून के शासन और कई अन्य महत्वपूर्ण मूल्यों को साझा करते हैं। इसने एक बयान में कहा, भविष्य के संबंधों के लिए रोडमैप 2030 को अपनाने के साथ 2021 में रिश्ते को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था।


Download Android App
Download iOS App


