इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस आरपी यादव का शुक्रवार को एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 79 वर्ष के थे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जौनपुर जिले के गांव सफीपुर पोस्ट खेतासराय के मूल निवासी श्री यादव योग्य, अनुभवी, विद्वान, कानून के ज्ञाता और व्यवहार में कुशल थे। उन्होंने विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीश के पद की गरिमा को सुशोभित किया था।
जिलाधिकारी वीआर यादव ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश आरपी यादव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह आदि गंगा गोमती के पवित्र तट सुतौली (खुठान) में पूरे नागरिक सम्मान के साथ जौनपुर घाट पर होगा।


Download Android App
Download iOS App



