अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के सीधे प्रसारित होने वाले एक टेलीविज़न साक्षात्कार में शुक्रवार को उस समय देरी हुई, जब ‘द व्यू’ नामक एक शो में हैरिस का साक्षात्कार लेने वाली दो प्रस्तोता को खुद के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी मिली।
साक्षात्कार से कुछ समय पहले शो की सह-प्रस्तोता सन्नी हॉस्टिन और अतिथि-प्रस्तोता एना नवारो को पता चला कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ऐसे में शो शुरू होने से कुछ समय पहले दोनों को सेट से हटा दिया गया।
हैरिस, जिन्होंने शो में शामिल होने की योजना बनाई थी, अब उम्मीद की जा रही है कि उनका न्यूयॉर्क में एबीसी स्टूडियो के एक अलग कमरे से साक्षात्कार लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



