उपराष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल जेडी वेंस की 2021 में, तत्कालीन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व पर सवाल उठाने के लिए की गई ‘‘नि:संतान’’ संबंधी टिप्पणी फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
ओहायो से सीनेट के लिए वेंस की उम्मीदवारी के दौरान, उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में डेमोक्रेटिक पार्टी का जिक्र करते हुए कहा था, “यह नि:संतान महिलाओं का एक समूह है, जो अपने जीवन और अपने द्वारा चुने गए विकल्पों से दुखी हैं और इसलिए वे बाकी देश को भी दुखी बनाना चाहते हैं।”
उन्होंने अपने तर्क के समर्थन के लिए हैरिस के अलावा दो और डेमोक्रेट नेताओं का जिक्र किया था। वर्ष 2014 में जब हैरिस ने वकील डगलस एमहॉफ से विवाह किया तो वह दो किशोरों की सौतेली मां बन गईं।
वेंस की विवादास्पद टिप्पणी का वीडियो मंगलवार को अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी साझा किया।ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


Download Android App
Download iOS App



