प्योंगचांग : दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलपिंक से वायरस के प्रकोप के चलते 1,200 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को हटाया लिया गया है । आयोजकों ने यह जानकारी दी। इन सुरक्षाकर्मियों में से 41 को रविवार को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां नोरोवायरस संक्रमण का पता चला। नोरोवायरस दूषित जल या खानपान की वस्तुओं के जरिए फैलता है और यह बेहद संक्रामक होता है। प्योंगचांग ओलंपिक आयोजक समिति के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ 1,200 लोगों को उनकी ड्यूटी से हटाया गया। उनकी जगह 900 सैनिकों को लगाया गया है। ’’
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



