रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध का आज 18वां दिन है और अभी भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। इस बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि, खेरसान शहर में उन्होंने दो रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। वहीं दूसरी तरह रूसी सेना ने भी दावा किया है कि, उन्होंने खेरसान पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा पुतिन के सेना ने राजधानी कीव के ओब्लास्ट पर लगातार बम बरसाए। अधिकारियों ने बताया कि, पूरी रात यूक्रेन के सभी शहरों में एक साथ सायरन की आवाज सुनाई दी और रूसी सेना ने कई इलाकों में बमबारी की।
सभी शहरों में एक साथ बजे सायरन
यूक्रेन के लगभग सभी शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी कर दी है और लगातार एयर रेड साइरन बज रहे हैं। इस इलाकों में ओडेसा, वोलिन, ज़ापोरिज़्झा, बेरेज़िव्का, इज़मेल, किलिया, युज़ने, चेर्नोमोर्स्क, बिलाइवका, और अवदिवका, उमान, खार्किव, क्रामटोर्स्क, स्लोवियनस्क, विन्नित्सिया, कीव, पोल्टावा, ज़ाइटॉमिर, खमेलनित्स्की में सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं. साथ ही लोगों से तत्काल मेट्रो शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है। वही यूक्रेन ने रूसी बलों पर कीव के पास महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है जिसमे एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई है।
जेलेंस्की बोले हमें हराना है तो कीव पर करना होगा कब्जा, फ्रांसीसी राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर ने की पुतिन से बात
रूसी आक्रमणकारी हम पर विजय प्राप्त नहीं कर सकते : जेलेंस्की
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आक्रमणकारी हम पर विजय प्राप्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, उनके पास इतनी ताकत नहीं है, वे केवल हिंसा कर रहे हैं। इससे पहले जेलेंस्की ने रूसी बलों की तुलना आईएसआईएस आतंकियों से की थी। उन्होंने कहा, यह केवल हथियारों के बल पर हिंसा फैला रहे हैं। इस बीच जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इजराइल के येरुशलम में बातचीत करने की बात कही है ताकि इस युद्ध को रोका जा सकें।


Download Android App
Download iOS App



